Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री, निगम चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

मोदी सरकार के बजट को बताया लोकप्रिय बजट

0 273

गिरिडीह। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पूर्व मंत्री राज पालीवाल सोमवार को गिरिडीह पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में जमुआ विधायक डॉक्टर मंजू कुमारी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, भाजपा नेता दिलीप वर्मा, दिनेश यादव, नवनीत सिंह, मेयर के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार शैलेंद्र चौधरी सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से मेयर उम्मीदवार शैलेन्द्र चौधरी सहित 36 वार्ड में चुनाव लड़ रहे है भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत को लेकर ख़ास रणनीति बनाई गई। इस दौरान पत्रकारो से बात करते हुए के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि मोदी सरकार का बजट इस साल का सबसे बेहतर बजट रहा। बजट में सभी वर्गो की चिंता की गई है और गरीबो को राहत दिया गया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कड़े शब्द में कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान जो नेता पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ रहे है उनके खिलाफ कार्रवाई तय है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.