Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और चुनाव प्रभारी

मेयर प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया उत्साह, कहा थोड़ी सी मेहनत और मेयर पद पर जीत तय

0 61

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की एक बैठक जिलाध्यक्ष सतीश केडिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस पार्टी के नगर निकाय चुनाव के प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राजेश ठाकुर शामिल हुए। बैठक में गिरिडीह नगर निगम से चुनाव लड़ रहे पार्टी समर्थित समीर राज चौधरी के चुनाव संचालन और चुनाव जीतने की रणनीति पर गहन चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए गए।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पिछले बार भी नगर निगम चुनाव में समीर राज चौधरी काफी मत लाकर दूसरे नंबर पर रहे थे। इस बार थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, निश्चित रूप से सीट पर हम विजय होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। जनता का निश्चित रूप से हमारे साथ है। वहीं नगर निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि गिरिडीह की प्रबुद्ध जनता समीर राज चौधरी को अच्छी तरह से जान रही है और जितने भी प्रत्याशी हैं निश्चित तौर पर सहज और सुलभ रूप से उपलब्ध व्यक्ति है। समीर राज चौधरी की जनता के बीच इनकी स्वीकार्यता है। इसी वजह से इन्होंने पिछले बार काफी मत प्राप्त किया था और इस बार जीत तय है।

sawad sansar

इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त किया की पार्टी के सारे कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बैठक में मेयर प्रत्याशी समीर राज चौधरी, नरेश वर्मा, अजय सिन्हा ऋषिकेश मिश्रा, सरफराज अंसारी, अशोक विश्वकर्मा, मोहम्मद सोहेल, विनीत भास्कर वाहिद अंसारी, सीताराम पासवान, संतोष दास, आयुष सिन्हा, निजामुद्दीन अंसारी, शाहनवाज आलम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.