Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह जिला योगासना संघ के अमित स्वर्णकार बने योगासना स्पोर्ट के राष्ट्रीय जज

पंजाब में योगासना भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योगासना स्पोर्ट जजेज ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल हुए थे झारखंड से पांच सदस्य

55

गिरिडीह। भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा पंजाब के पटियाला स्थित नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान में योगासना भारत द्वारा बीते 1 जून से 6 जून तक आयोजित राष्ट्रीय योगासना स्पोर्ट जजेज ट्रेनिंग प्रोग्राम में प्रशिक्षण प्राप्त कर झारखंड से 6 लोग योगासन स्पोर्ट के राष्ट्रीय जज बन गए है। जिसमें गिरिडीह के अमित स्वर्णकार, लातेहार के प्रशांत सिंह, धनबाद के अभिजीत पात्रा एवं जमशेदपुर के कुमकुम सिंह, अजय कुमार वर्मा और रवि शंकर नेवर शामिल है। प्रशिक्षण शिविर में पूरे भारत के अलग अलग राज्यों से 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

गिरिडीह के अमित स्वर्णकार सहित अन्य लोगों के राष्ट्रीय जज बनने पर झारखंड योगासना स्पोर्ट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी, पूर्व महासचिव विपिन कुमार पाण्डे, महासचिव चंदू कुमार, तकनीकी प्रभारी मलय कुमार डे, गिरिडीह जिला योगासना संघ के मुख्य संरक्षक राजेश जलान, संरक्षक नवीनकांत सिंह, जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव अनीता ओझा के अलावे अन्य सदस्यों ने शुभकानाएं दी।

इधर गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के अमित स्वर्णकार के गिरिडीह के पहले राष्ट्रीय योगासना स्पोर्ट के जज बनने से गिरिडीह जिला योगासना संघ में हर्ष का माहौल है। कहा कि अमित स्वर्णकार के राष्ट्रीय जज बनने से यहां के योगासना खिलाड़ियों को अब तकनीक रुप में और मजबूत करने में सफलता मिलेगी और यहां के खिलाड़ी को भी जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने में कामयाबी मिलेगी।

Comments are closed.