गिरिडीह जिला कर्मचारी शिक्षक मजदूर समन्यव समिति ने किया कन्वेंशन आयोजित, केंद्र सरकार के चार श्रम संहिता का किया विरोध
12 फरवरी को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर हुई चर्चा केन्द्र सरकार सिर्फ कॉरपोरेट के पक्ष में बना रही है नीतियां: नगर विकास मंत्री

गिरिडीह। जिला कर्मचारी शिक्षक मजदूर समन्यव समिति के द्वारा एलआईसी कार्यालय परिसर में चार लेबर कोड पर एक कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीटू के झारखंड राज्य महासचिव कॉमरेड विश्वजीत देव अतिथि के रूप में बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के महासचिव जेसी मित्तल, प्रदेश इंटक के वाइस चैयरमेन अशोक कुमार सिंह, बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के सगंठनिक सचिव अनुराग मुर्मू, मदन पाठक, सहायक सचिव दुर्गा सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मृदुल कांति दास तथा नेतृत्व समन्वय समिति के संयोजक धर्म प्रकाश ने किया।
मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि अभी जो देश की स्थिति हैं उसके लिए हम सभी जिम्मेवार हैं और सरकार कॉरपोरेट के पक्ष में नीतियां बना रही हैं। जिससे आमजन, कर्मचारी वर्ग, मजदूर व किसान परेशान हैं। इसके लिए तमाम संगठनों को मजबूती के साथ इन नीतियों के खिलाफ संघर्ष करना होगा। उन्होंने तमाम संगठनों तथा लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी संगठित होकर संघर्ष करें। कहा कि 12 फरवरी को आहूत एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को राज्य सरकार का नैतिक समर्थन हैं।



कार्यक्रम संबोधित करते हुए धर्म प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा चार श्रम संहिता सदन से पास कर रखा है, जिसे 1 अप्रैल 2026 से लागू करना हैं। कहा कि अगर यह श्रम संहिता लागू हो गया तो कर्मचारियों का मौलिक अधिकार हड़ताल करना मुश्किल हो जाएगा। वहीं सीटू के राज्य महासचिव विश्वजीत देव ने कहा कि चारों लेबर कोड श्रमिक विरोधी है तथा कॉरपोरेट के पक्ष में बनाया गया है। उन्होंने लेबर कोड पर विस्तृत से चर्चा करते हुए कहा कि अगर अपने आस्तित्व और संस्था को बचाना चाहते है तो 12 फरवरी के एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाना होगा। हड़ताल की जानकारी देते हुए कहा कि इस हड़ताल के द्वारा श्रम संहिता को रद्द करने, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई को वापस लेने, मनरेगा को पुनः बहाल करने की मांग की जायेगी।
कार्यक्रम को संघ के महासचिव जेसी मित्तल, बीमा कर्मचारी संघ के मदन पाठक, अनुराग मुर्मू, बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के पवन कुमार बरनवाल, एनसीबीई के अभिषेक कुमार, बीएसएसआर यूनियन के अभिजीत डान, आरजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अनूप कुमार सिन्हा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बीमा कर्मचारी संघ, बेफी, सीटू , एनसीबीई, बैंक कर्मचारी संघ, लियाफी, झारखंड आरज्यपत्रित कर्मचारी महासंघ, झारखंड कोल मजदूर यूनियन, डीवाईएफ आई, बीबीएसआर यूनियन आदि संगठनों के 200 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।
वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय कुमार, रोशन कुमार, उमानाथ झा, विजय कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार वर्मा, राजेश कुमार उपाध्याय, माहेश्वरी वर्मा, महफूज अली, पंकज कुमार, संजय कुमार शर्मा, अभय कुमार, संजय गुप्ता, विजय मंडल, प्रदीप साव, कृष्ण मुरारी सिंह, मुकेश कुमार राय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, विकास कुमार गुप्ता सहित एलआईसी के अन्य कर्मचारियों व अभिकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
