Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह के 6 प्रतिभागी बने राज्यस्तरीय योगासन स्पोर्ट के जज

रामगढ़ के पतरातु में 20से 22 मार्च तक हुआ था आयोजन

0 57

गिरिडीह। रामगढ़ पतरातु के मीडवे रिसोर्ट में 20 से 22 मार्च तक आयोजित 7वें झारखंड स्टेट लेवल योगासन जज में गिरिडीह के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान 6 प्रतिभागी अच्छे ग्रेड से पास हो कर सभी राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट के जज बन गए

इस संबंध में गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि इस सेमिनार का आयोजन झारखंड योगासन स्पोर्ट संघ के द्वारा किया गया था, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से 81 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। बताया कि गिरिडीह के भी 6 प्रतिभागी 20 सेमिनार में भाग लिए थे। सभी प्रतिभागियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए अच्छे ग्रेड से पास हो गए। बताया कि शिवानी कुमारी -A+, सोनम कुमारी-A+, स्मृति कुमारी -B+, पूजा कुमारी-B+, चंदन कुमार-B+, हर्ष सिंह – B+ ग्रेड प्राप्त किया है। हालांकि इन सबमें शिवानी कुमारी ने ओवर ऑल तृतीय स्थान प्राप्त की।

sawad sansar

संघ के जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि गिरिडीह में अब योगासना खेल का माहौल बनने लगा है। अब यहां के खिलाड़ी पदक जीत रहे है हमारे सदस्य जजों के रूप में अपना स्थान बना रहे है जिससे अब हमें प्रतियोगिता कराने में आसानी होगी और यहां की खिलाड़ी योगासना स्पोर्ट की बारीकियों समझ सकेंगे। कहा कि गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के महासचिव और राष्ट्रीय स्तर के जज अमित स्वर्णकार को इस सेमिनार में झारखंड योगासन स्पोर्ट संघ द्वारा रिसोर्स पर्सन के रूप में नियुक्त किया गया था जो गिरिडीह जिला संघ के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है।

गिरिडीज जिला योगासन स्पोर्ट संघ के राजेश जलान, दयानंद जायसवाल, सोनी कुमारी, पुष्पा शक्ति, आकाश स्वर्णकार, शशिकांत विश्वकर्मा, रोहित राय, रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, मुक्ता कुमारी, नवीणकांत सिंह , रिंकेश कुमार के अलावा सभी सदस्यों ने सभी नव नियुक्त राज्य स्तरीय जज और जिला संघ के सचिव अमित स्वर्णक को उनके इस उपलब्धि के लिए शुभकामना दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.