Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह के पचंबा कृषि प्रक्षेत्र में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला 2025 का आयोजन, उपायुक्त ने किया मार्गदर्शन

0 213

गिरिडीह/पचंबा। अनुमंडल कृषि प्रक्षेत्र, पचंबा में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी गिरिडीह तथा कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और प्रगतिशील किसानों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

  1. उपायुक्त ने कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों, प्रखंड स्तरीय प्रसार कर्मियों और प्रगतिशील किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुँचाना और उन्हें जागरूक करना प्राथमिकता है। उन्होंने सिंचाई व्यवस्था के पारंपरिक तरीकों से लेकर बोरिंग और आधुनिक ड्रिप इरिगेशन (बूँद-बूँद सिंचाई) तक के विकास पर विस्तृत चर्चा की।

विभागीय योजनाओं पर विस्तृत जानकारी

sawad sansar

उपायुक्त ने किसानों को कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने की अपील की, जिनमें प्रमुख हैं—

वेद व्यास योजना (मत्स्य विभाग)

बिरसा फसल बीमा योजना (सहकारिता विभाग)

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)

उन्होंने कहा कि किसान केसीसी की राशि समय पर जमा करें, जिससे ब्याज कम लगे और भविष्य में अधिक सीमा उपलब्ध हो सके। मौसम में अनियमितता के कारण कुछ क्षेत्रों में फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने का भी जिक्र करते हुए उन्होंने फसल कटनी प्रतिवेदन सटीक रूप से तैयार करने का निर्देश दिया।

रबी आच्छादन लक्ष्य और बीज वितरण की जानकारी

जिला कृषि पदाधिकारी श्री आशुतोष कुमार ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए रबी मौसम 2025 के लिए जिले के आच्छादन लक्ष्य बताए:

गेहूँ – 14,000 हे.

सरसों/राई – 27,000 हे.

मक्का – 500 हे.

चना – 15,000 हे.

मसूर – 2,200 हे.

उन्होंने बताया कि बिरसा बीज उत्पादन एवं विनिमय योजना के तहत जिले के विभिन्न लैम्प्स/पैक्स के माध्यम से 50% अनुदान पर निम्न बीज वितरण किए जा रहे हैं—

गेहूँ – 5935.20 क्विंटल

चना – 102 क्विंटल

सरसों – 94 क्विंटल

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, राष्ट्रीय तेल बीज मिशन और बिरसा फसल विस्तार योजना के अंतर्गत चना, मसूर एवं सरसों बीज का वितरण ऑनलाइन OTP आधारित ब्लॉक-चेन तकनीक और कृषि मैपर ऐप के माध्यम से किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले के सभी प्रखंडों में डिजिटल कॉप सर्वे भी किया जाएगा, जिसके लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर टीम का गठन और प्रशिक्षण किया जा चुका है।

किसान समृद्धि योजना के तहत 410 इकाइयों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए योग्य किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

धान अधिप्राप्ति व बीमा पर महत्वपूर्ण जानकारी

जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 से जिले के 58 केंद्रों पर धान अधिप्राप्ति शुरू होगी।

निर्धारित मूल्य— ₹2450 प्रति क्विंटल।

उन्होंने किसानों से समय पर निबंधन करने और रबी मौसम की फसलों के लिए महज़ ₹1 टोकन मनी देकर फसल बीमा कराने की अपील की।

अन्य विभागों का सहभाग

जिला मत्स्य, उद्यान, गव्य विकास, मिट्टी रसायन, और पौधा संरक्षण विभाग के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विषयों पर महत्वपूर्ण योजनाओं और वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी।

कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने रबी फसलों में लगने वाले कीट, व्याधि और उनके नियंत्रण के उपाय विस्तार से समझाए।

150 किसानों और प्रसार कर्मियों की सहभागिता

कार्यक्रम का संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्री रमेश कुमार ने किया।

कार्यशाला में सभी प्रखंडों के BTM, ATM, जनसेवक, किसान मित्र तथा प्रगतिशील किसान मिलाकर कुल 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.