Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गादी श्रीरामपुर की घटना के बाद झामुमो ने भी माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों को दी चेतावनी, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग लोन देने से पहले कम्पनी कर ले आकलन, बाद में नही करें टॉर्चर: संजय सिंह

0 112

गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर में सोमवार को हुई आत्महत्या की घटना को लेकर ज्ेएलकेएम सूप्रिमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद झामुमो ने भी माइक्रो फाइनेंस कंनियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने माइक्रो फाइनेंस कंनियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 20 से 30 प्रतिशत ब्याज दरों पर झारखंड की गरीब महिलाओं को ऋण जाल में फंसाकर उन्हें प्रताड़ित कर लोन वसूलना बंद करे, नहीं तो झारखंड मुक्ति मोर्चा सीधी कार्रवाई करने को बाध्य होगी।

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अधिक ब्याज दर के कारण महिलाएं लोन नहीं चुका पा रही है और कम्पनियों की प्रताड़ना से वे आत्महत्या कर ले रही हैं। कहा कि कम्पनियों के द्वारा गरीब महिलाओं के मानवाधिकार का हनन किया जा रहा है। उन्होंने गादी श्रीरामपूर में लोन नहीं चुका पाने के कारण माइक्रो फाइनेंस कम्पनी द्वारा प्रताड़ना के बाद मां बेटी के द्वारा किए गए आत्महत्या की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन इस घटना की गंभीरता से जांच कर वैसे कंपनी के वसूली एजेंट और प्रबंधन पर आपराधिक कृत्य का मुकदमा दर्ज करें।

sawad sansar

उन्होंने यह भी मांग की कि गादी श्रीरामपुर के माँ-बेटी के आत्महत्या के लिए दोषी ब्यक्तियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो और जिला प्रशासन कम्पनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे नहीं तो झारखंड मुक्ति मोर्चा सीधी कार्रवाई को बाध्य होगी। उन्होंने समूह की महिलाओं से भी अपील की है कि अनावश्यक व्यक्तिगत लोन लेने से बचें। कोई बिजनेस के लिए लोन लेना हो तो बैंक से लोन लें, जिला प्रशासन कैम्प लगाकर समूह की महिलाओं को ऋण मुहैया कराए। उन्होंने कहा कि बैंकों के मुकाबले माइक्रो फाइनेंस कम्पनियां दो से तीन गुना ज्यादा ब्याज वसूल रही है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.