Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गांवा में हुआ कांग्रेस का गांवा व तिसरी प्रखंड कार्यकताओं की बैठक, बीएलए का दिया गया प्रशिक्षण

काफी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता, जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

0 37

गिरिडीह। जिले के गांवा प्रखंड मुख्यालय में गांवा और तिसरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक सह बीएलए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान अन्य दलों से टूटकर लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहाब खान के नेतृत्व में 50 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर जिलाध्यक्ष सतिश केडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, विधानसभा प्रभारी हसनैन आलम, गांव प्रखंड प्रभारी सुदामा राम ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी युवाओं व महिलाओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

sawad sansar

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि आप लोग सभी पार्टी की विचारधारा और हमारे नेता राहुल गांधी के विचारों से प्रेरित होकर पार्टी से जुड़े हैं।कहा कि आपकी प्राथमिकता कार्यकर्ताओं की समस्या का समाधान होना चाहिए। आप सभी में ही कोई इस क्षेत्र का नेता बनेगा, लेकिन असली नेता वही होता है जो जनता के बीच रहकर जनता का कार्य करें और जनता की बातों को सुने और उसका समाधान करें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को एसआईआर से संबंधित प्रशिक्षण दिया और कहा की एक भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए तमाम कार्यकर्ताओं को सजक रूप से कार्य करने की जरूरत है।

 

बैठक में विधानसभा प्रभारी हसनैन आलम, पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, प्रखंड प्रभारी सुदामा राम, महासचिव जुनेद आलम, अनिल चौधरी, मरगूब आलम, जीशान आलम, इंद्रदेव सिंह, तिसरी प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, चंदन यादव सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला सचिव एवं पड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.