Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन पहुंची गिरिडीह, कई कार्यक्रम में हुई शामिल

सदर प्रखंड में लाभुकों को सांेपी अबुआ आवास की चाभी, झलकडीहा में रखी सालखन सोरेन पार्क की आधारशीला

322

गिरिडीह। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को गिरिडीह पहुंची और कई कार्यक्रमों में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले सदर प्रखंड में अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा नवनिर्मित दुकानों का उद्घाटन की। साथ ही सदर प्रखंड परिसर में ही हेमंत सरकार के महत्पूर्ण अबुआ आवास योजना के 10 लाभुकों को घर का प्रतिकात्मक चाभी सौंपा।

sawad sansar

इसके बाद गांडेय विधायक कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र के झलकडीहा पहुंची। जहां एनआरईपी की 49 लाख की लागत से प्रस्तावित सालखन सोरेन पार्क की आधारशीला रखी। मौक़े पर डीसी राम निवास यादव, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, पूर्व विधायक केदार हाजरा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, दिलीप रजक, चपुआडीह के मुखिया शमीम अंसारी समेत झामुमो के लोग मौजूद थे।

 

इस दौरान सदर प्रखंड मुख्यालय में उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अबुआ आवास योजना हेमंत सरकार का छोटा सा प्रयास हैं। झारखंड को विकास की ओर अग्रसर करने के लिए कई कार्य किए जा रहे है। कहा कि अब तो महिलाएं रोजगार से भी जुड़ रही है और यह दुकान भी इसी बात का प्रतिक है की हर महिलाए रोजगार से जुड़ सके और लाभ उठाए।

Comments are closed.