गणेश पूजा के दौरान हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
बच्चों ने भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को किया मंत्रमुग्ध

गिरिडीह (तिसरी)। तिसरी के गांधी मैदान में आयोजित गणेश पूजा के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे एक सौ से अधिक छोटे छोटे बच्चे बच्चियों ने भाग लिया और एक से बढ़कर एक नृत्य,संगीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सुपुत्र सनातन मरांडी, बीडीओ मनीष कुमार, डाक्टर महेश्वरम ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस दौरान पूजा कमिटी द्वारा उपस्थित अतिथि सनातन मरांडी, बीडीओ मनीष कुमार, थाना प्रभारी शम्भू नंद ईश्वर, मुखिया किशोरी साव, समाजसेवी महेश राउत, पटलावती सेवा सदन के डायरेक्टर प्रमोद यादव, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर तिसरी में युवाओ के अथक प्रयास से बहुत ही आकर्षक पूजा पंडाल ओर मेला का आयोजन की गई जो धन्यवाद के पात्र है। इस वर्ष सजावट बहुत ही सुंदर है और लोगों की भीड़ भी जुटी हुई है।


कार्यक्रम की शुरुवात गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से शुरू हुई ।अधिकांश बच्चों ने रिकॉडिंग भोजपुरी और हिंदी में भक्ति गानो पर नृत्य की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में बढ़िया ओर उम्दा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को आयोजकों के द्वारा पुरस्कृत किया गया
मौके पर पूजा कमिटी के अध्यक्ष राहुल यादव, उदय यादव, प्रेम कुमार, प्रवीण सिंह, जसवंत सिंह, सोनू पाठक, नितेश यादव सहित कई युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।

