खलिहान में आग लगाने से हजारों का धान व पुआल जलकर हुआ राख
खेती पर निर्भर है किसान जागेश्वर हजाम का परिवार

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड के कारोडीह पंचायत के डोमाटांड़ गांव में जागेश्वर हजाम के खलिहान में रविवार दोपहर को अचानक आग लगा गई। जिससे लगभग 50 मन धान और पुआल जलकर राख हो गया। खलिहान में आग को देखकर लोगों ने हल्ला किया इसके बाद ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक खलिहान में रखा धान व पुआल जलकर राख हो गया था। खेत में आग कैसे लगी इस संबंध में फिलहाल कुद भी नही कहा जा सकता है।
घटना से पीड़ित किसान जागेश्वर हज़ाम ने बताया कि लगभग 50 मन धान झाड़कर खलिहान में जमा किये थे। अचानक कुछ लोगों को खलिहान से धुआं और आग की लपटें निकलते दिखीं. हो-हल्ला सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पानी आदि से बुझाया। तब तक खेत में रखा सारा धान जलकर राख हो चुका था। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पूरी तरह से खेती पर निर्भर है। आग लगने से इस बार चावल खरीदकर खाना पड़ेगा। वहीं मुखिया प्रतिनिधि और समाजसेवियों ने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की।
