Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कोवाड़ से पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने शुरू की 15 दिवसीय विशेष जन संपर्क अभियान

स्थानीय लोगों के साथ की बैठक, समस्याओं से हुए अवगत कहा गांडेय वासियों को नही मिल रहा राशन व पानी, जन आंदोलन खड़ा करने की जरूरत

432

गिरिडीह। पूर्व जिप सदस्य एवं गांडेय विधानसभा क्षेत्र के नेता राजेश यादव ने बुधवार को 15 दिवसीय विशेष जन संपर्क अभियान की शुरुआत सदर प्रखंड के कोवाड़ से की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुए। बैठक के दौरान स्थानीय महिलाओं ने कहा कि, उनका जुलाई माह का राशन अभी तक नहीं मिला है, जबकि पीडीएस संचालक द्वारा कार्डधारियों से करीब 1 माह पूर्व ही मशीन पर अंगूठा लगवा लिया गया है। उनके यहां जलापूर्ति भी लगभग ठप्प है।

जन संपर्क अभियान की अगुवाई करते हुए राजेश यादव ने कहा कि, पूरे गांडेय विधानसभा क्षेत्र में लोग राशन और पानी की दिक्कत झेल रहे हैं। कहा कि, कोवाड़ के कार्डधारी एक माह पूर्व ही जुलाई माह का राशन लेने के लिए अंगूठा लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक राशन नहीं मिला है। जबकि अगस्त का भी राशन आ गया है, तो इसे देकर पिछले माह का राशन मार लेने की तैयारी हो रही है। जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि, शासन और स्थानीय जीते हुए प्रतिनिधियो के रवैए से ये हाल बना हुआ है। श्री यादव ने लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकार की लड़ाई शुरू करने का आह्वान किया।

sawad sansar

मौके पर मुख्य रूप से मनोज यादव, कार्तिक वर्मा, पंकज वर्मा, दीपक वर्मा, विकास गोस्वामी, ठाकुर महतो, सुखदेव वर्मा, रामचंद्र महतो, रामचंद्र दास, रीतलाल महतो, लखन कोड़ा, पूनम वर्मा, मालती देवी, कौशल्या देवी, सुलेखा देवी, गीता देवी, वृंदा देवी, कलावती देवी, कालिका वर्मा, मधु वर्मा, सुमित्रा देवी, संगीता वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

Comments are closed.