Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

केसोडीह सुरक्षित वन में मनाया गया वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम

वृक्षों को राखी बांधकर उन्हें परिवार के सदस्य की तरह सुरक्षित रखने का लिया गया संकल्प

0 15

गिरिडीह। पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को बिरनी प्रखंड के केसोडीह सुरक्षित वन में वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण और सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बिरनी के प्रखंड विकास पदाधिकारी, कनीय अभियंता बिरनी, मुखिया केके. वर्मा, वनपाल अमर कुमार विश्वकर्मा, सूर्यकांत, शिवनारायण महतो सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए।

sawad sansar

मौके लोगों ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ मानव जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसलिए वनों की रक्षा करना और अधिक से अधिक पौधारोपण करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को पेड़ों की कटाई रोकने तथा वन एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.