Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

केन्द्रीय मंत्री अन्न्पूर्णा देवी ने किए श्री श्याम प्रभु, श्री बालाजी श्री रानी सती दादी के दर्शन, भाजपा नेता मुकेश जालान भी थे साथ

पूजा अर्चना कर क्षेत्र एवं देश की उन्नति के लिए की प्रार्थना, कहा ऐसे आध्यात्मिक स्थलों पर आकर मिलती है आत्मिक शांति, जनसेवा के लिए प्राप्त होती है ऊर्जा

0 38

गिरिडीह। राजस्थान प्रवास के दौरान भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने खाटू धाम में श्री खाटू श्याम बाबा, सालासर में श्री बालाजी महाराज और झुंझुनू स्थित श्री रानी सती दादी जी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सभी जगह विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आध्यात्मिक दौरे के क्रम में उन्होंने झुंझुनू स्थित रानी सती मंदिर परिसर में उन्होंने पैदल भ्रमण करते हुए मंदिर की भव्यता, स्वच्छता एवं आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की।

sawad sansar

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री के साथ भाजपा गिरिडीह जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान भी अपने परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र एवं देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

इस बाबत भाजपा नेता मुकेश जालान ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री अन्नूपर्णा देवी का यह आध्यात्मिक भ्रमण था। इस भ्रमण के दौरान उन्होंने खाटू धाम में श्री खाटू श्याम बाबा, सालासर में श्री बालाजी महाराज और झुंझुनू स्थित श्री रानी सती दादी जी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर अपने संसदीय क्षेत्र सहित समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक स्थलों पर आकर आत्मिक शांति की अनुभूति प्राप्त होती है और जनसेवा के लिए नई ऊर्जा प्राप्त होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.