केडिया सभा ने मनाया सालाना उत्सव, 201 महिलाओं द्वारा केड सती दादी जी का संगीतमय मंगल पाठ कोलकाता से आए कलाकारों ने की भजनों की अमृत वर्षा

गिरिडीह। केडिया सभा के द्वारा रविवार को पचम्बा स्थित केडिया धर्मशाला में सालाना उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर जहां 201 महिलाओं द्वारा केड सती दादी जी का संगीतमय मंगल पाठ किया गया। मंगल पाठ का गायन प्रसिद्ध संगीतकार मिट्ठू केडिया एवं हर्षित केडिया द्वारा किया गया। मौके पर भक्तों ने सती दादी को छप्पन भोग, सवामणि समर्पित की गई।
इस दौरान कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा सती के जीवन पर मनोहर झांकी प्रस्तुत की गई। साथ ही कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक भजनो की अमृत वर्षा की गई। जिसमें भक्त घंटो सराबोर रहे।


मौके पर उपस्थित केडिया सभा के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि इस आयोजन का सिर्फ धार्मिक महत्व नहीं है, बल्कि समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर खड़ा करना और आपस में सौहाद्र बढ़ाना भी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सोनू केडिया, बंटी केडिया, राहुल केडिया, अट्टू केडिया, आलोक केडिया, चांद केडिया, श्रवण केडिया, बृजेश केडिया, प्रदीप केडिया, हरिमोहन केडिया सहित समाज के अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
