Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति का हुआ चुनाव

संजीत तर्वे अध्यक्ष व अतुल सेठ बने सचिव

337

गिरिडीह। माहुरी छात्रवास भण्डारीडीह में केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति का चुनाव हुआ। जिसमें पूरे महामंडल के 43 मंडलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस मौके पर अध्यक्ष पद के लिए संजीत तर्वे, उपाध्यक्ष पद के लिए साहिल कुमार एकघरा और सचिव पद के लिए अतुल सेठ का चयन किया गया। इस दौरान संगठन मंत्री निर्णय लोहनी और कोषाध्यक्ष नितेश गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि हरिमोहन कंधवे को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। चुनाव प्रक्रिया में महामंडल के पदाधिकारियों में प्रकाश सेठ, सुमित कुमार, मनिष तरवे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

ITI

Comments are closed.