Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कार्यालय निरीक्षण के दौरान दो बच्चों के साथ खड़ी विधवा महिला पर पड़ी उपायुक्त की नजर

मामनवीय पहल करते हुए डीसी ने बच्चों को स्पॉन्सरशिप सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने का दिया निर्देश

0 87

गिरिडीह। समाहरणालय स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण करने के दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव की नजर बाल कल्याण समिति के पास खड़ी दो बच्चों के साथ एक महिला पर पड़ी, मौके पर उपायुक्त ने महिला से समाहरणालय आने का कारण पूछा। महिला ने उपायुक्त को बताया कि उनका नाम रेणु देवी है, और 7 वर्षीय राम कुमार साहू व 5 वर्षीय रितिक कुमार साहू दोनों बच्चे है। उपायुक्त द्वारा पूछे जाने पर महिला भावुक हो गई और बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है, मजदूरी करके किसी तरह घर का खर्च चलाती है।

जिसके बाद उपायुक्त श्री यादव ने मामले को त्वरित संज्ञान में लेते हुए बाल संरक्षण पदाधिकारी को बुलाया और दोनों बच्चों को प्राथमिकता के साथ स्पॉन्सरशिप योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने महिला से बच्चों की पढ़ाई के बारे जानकारी प्राप्त की। साथ ही मौके पर समाज कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को स्वेटर भी उपलब्ध कराया।

sawad sansar

उपायुक्त के इस मानवीय पहल से जहां बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। वहीं महिला रेणु कुमारी ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की और उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपायुक्त श्री यादव ने स्पष्ट किया कि बच्चों का जनकल्याण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कहा कि कोई भी पात्र बच्चा सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.