Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कांग्रेसियों ने आयकर कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जप्त करने व कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ कार्रवाई से नाराज है कांग्रेसी

66

गिरिडीह। ईडी द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने और नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के बीबीसी रोड स्थित आयकर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जिसमें काफी संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सतिश केडिया व पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा सहित अन्य नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने नेशलन हेरॉल्की संपत्ति को जप्त करने के साथ ही पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर अपने सत्ता का दुरूप्योग कर रही है। कहा कि जिस प्रकार से पार्टी नेतृत्व सोनिया गांधी व राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वह सीधे तौर पर बदले की राजनीति से प्रेरित दिखाई दे रही है। कहा कि आज पूरे झारखंड में प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार की इस कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। ताकि भारत में लोकतंत्र को कायम रखा जा सकें। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार केंद्रीय एजेंसियों का दुरूप्योग कर कर रही है, और उसे एक हथियार के रूप में प्रयोग कर रही है, लेकिन हम कांग्रेस के लोग हैं हमारे अंदर वह खून है जिस खून ने देश को आजादी दिलाई।

मौके पर ऋषिकेश मिश्रा, लड्डू खान, परेश नाथ मित्रा, निजाम अंसारी, कृष्ण सिंह, मदन लाल विश्वकर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा शर्मा, युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यश सिन्हा, सरफराज अंसारी, योगेश्वर मेहता, इतवारी वर्मा, वाहिद अंसारी, सुजीत मंगल, चांद रसीद, रोशीनता टुडू सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Comments are closed.