Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कल्पना सोरेन के कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले गिरा हॉल का फॉल्स सीलिंग

कार्यक्रम स्थल में किया गया बदलाव, नगर भवन में होगा गांडेय का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन

683

गिरिडीह। गिरिडीह कॉलेज का बहुउद्देशिय परीक्षा भवन सोमवार को आयोजित गांडेय विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन से कुछ घंटे पूर्व हॉल का फॉल्स सीलिंग गिर गया। हालांकि इस घटना में काई हताहत नही हुई है, लेकिन कार्यक्रम के दौरान फॉल्स सिलिंग गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन थी। हालांकि घटना के बाद कार्यक्रम स्थल का बदल कर गिरिडीह नगर भवन कर दिया गया है।

बताया जाता है कि झामुमो युवा मोर्चा के द्वारा गिरिडीह कॉलेज के बहुउद्देशीय परीक्षा भवन में गांडेय विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने वाली थी। सोमवार की सुबह कार्यक्रम स्थल में बचे हुए कार्य किए जा रहे थे। इसी क्रम में स्टेज से कुछ दूरी पर हॉल की फॉल्स सीलिंग गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप मंडल मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम के स्थल में फेरबदल करते हुए नगर भवन में किया गया।

sawad sansar

विदित हो कि गिरिडीह कॉलेज का उक्त बहुउद्देशीय भवन छह साल पहले ही बनकर तैयार हुआ था, और ठेकेदार ने छह साल पहले ही इसे गिरिडीह कॉलेज को सोपा था। फिलहाल मामले की जानकारी मिलने पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए है।

Comments are closed.