Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीश्री 108 हनुमंत कृपाप्रद तीन दिवसीय यज्ञ

1001 महिलाएं और युवतियां हुई कलश यात्रा में शामिल

34

गिरिडीह। सदर प्रखंड के हरसिंगरायडीह में कलश यात्रा के साथ श्रीश्री 108 हनुमंत कृपाप्रद तीन दिवसीय यज्ञ की शुरूआत हुई। मंगलवार को सुबह गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 1001 महिलाएं और युवतियां कलश लेकर शामिल हुई। मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा सड़क मार्ग से दुखिया महादेव के किनारे उतर वाहिनी उसरी नदी तट पर पहुंची। जहां विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ कलश में जल भरा गया। इस दौरान जय श्रीराम और जय श्री हनुमान के जयकारे के साथ कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व पुरुष वापस मंदिर स्थल पर पहुंची।

इस बाबत पार्षद पप्पु रजक ने बताया कि तीन दिवसीय यज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई। वहीं दूसरे दिन शोभायात्रा नगर भवन और हनुमान कथा प्रवचन का आयोजन किया गया। वहीं अंतिम दिन गुरुवार को हवन और प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ की समाप्ति होगी। वहीं संध्या में भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया है। कलश यात्रा में छोटू तुरी, बिनोद तुरी, प्रवीण कुमार, सोहन तुरी, लालन तुरी, मोहन तुरी, विजय तुरी, हीरामन तुरी, सुभाष रजक आदि मौजूद थे।

Comments are closed.