Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एप्लीकेशन लिंक भेज कर साइबर ठगी करने वाले दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

पपरवाटांड़ में एक घर में रहकर साइबर क्राइम को देते थे अंजाम, साइबर डीएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

50

गिरिडीह। जिले में साइबर अपराध को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है, यही वजह है कि लगातार कई साइबर अपराधियों को दबोचा जा रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर गिरिडीह पुलिस को साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई करने में सफलता हासिल हुई है। गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध को अंजाम दे रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

साइबर पुलिस उपाधीक्षक आबिद खां ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को मिले गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड़ स्थित एक घर में रहकर साइबर अपराध कर रहे दो शातिर साइबर अपराधी को दबोचा गया है। दोनों अपराधी संतोष मंडल एवं तुलसी मंडल अहिल्यापुर थाना के चिकसोरिया गॉव के रहने वाले है। वे दोनों कई दिनों से वहां रह कर साइबर ठगी कर रहे है। दोनों अभियुक्तों के पास से कुल 06 मोबाइल फोन, 09 सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड, 01आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में स्वीकार किया कि ये साइबर ठगी करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, कस्टमर सपोर्ट, इलेक्ट्रिसिटी बिल अपडेट इत्यादि का एप्लीकेशन का फर्जी लिंक भेजा कर लोगों के साथ ठगी करते है। कहा कि इस संदर्भ मे साइबर थाना कांड संख्या 15/2025 दर्ज किया गया है। वहीं गिरफ्तार संतोष मंडल गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 35/2019 मे पहले भी जेल जा चुका है।

Comments are closed.