Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उपायुक्त ने बड़की सरैया नगर पंचायत के अध्यक्ष शोभा देवी सहित सभी पार्षदों को दिलायी शपथ

अध्यक्ष समेत सभी पार्षदों ने अपने कर्तव्यों का निष्पक्षता से निर्वहन करने व जनहित में कार्य करने का लिया संकल्प

0 35

गिरिडीह। जिले के बड़की सरैया नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शोभा देवी सहित वार्ड पार्षदों को उपायुक्त रामनिवास यादव ने अनुमंडल कार्यालय सभागार में मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सभागार में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

उपायुक्त श्री यादव ने शपथ दिलाते हुए सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनता ने आप सभी को विश्वास के साथ चुना है, इसलिए उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना आपकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया।

sawad sansar

इस क्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शोभा देवी सहित वार्ड पार्षदों ने शपथ ग्रहण करते हुए संविधान के प्रति निष्ठा रखने, अपने कर्तव्यों का निष्पक्षता से निर्वहन करने तथा जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.