Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

उत्पाद विभाग ने बिरनी के बरमसिया में अवैध शराब लदे चार पहिया वाहन को किया जप्त

12 गैलन में 480 लीटर विदेशी रंगीन अवैध शराब को बरामद, दो गिरफ्तार

0 800

गिरिडीह। बीती रात उत्पाद विभाग की पुलिस ने बिरनी थाना इलाके के बरमसिया से एक चार पहिया वाहन में अवैध शराब भरा कई गैलन जप्त किया है। बुधवार को इसकी जानकारी अवर निरीक्षक कुमार महेंद्र देवगन ने दिया। पुलिस ने हुंडई कम्पनी के वेन्यू कार समेत 12 गैलन में लगभग 480 लीटर विदेशी रंगीन अवैध शराब को बरामद कर लिया। साथ ही कार में सवार शराब सप्लायर बगोदर के दोनदलों निवासी दिनेश महतो उर्फ दिनेश लंगड़ा और चालक खूबलाल कुमार को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि उत्पाद अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बरमसिया और बगोदर होकर भारी मात्रा में अवैध शराब का तस्करी किया जा रहा है। सूचना के बाद उत्पाद विभाग के अवध निरीक्षक मनीष कुमार और कुमार महेंद्र देवगन के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त स्थल पर गस्ती की गई। इस दौरान शक के आधार पर एक चार पहिया वाहन का जांच पड़ताल किया गया। इस दौरान वाहन में 12 गैलन अवैध रंगीन विदेशी शराब लोड पाया गया। साथ ही पुलिस ने रेपर और कवर को भी बरामद किया है। अवर निरीक्षक कुमार महेंद्र देवगम ने बताया कि मुख्य सरगना का पता लगाया जा रहा है। होली और चुनाव के मद्देनज़र विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर शराब के अवैध धंधे का संचालन होने नहीं दिया जाएगा।

sawad sansar

छापेमारी दल में उत्पाद विभाग के हवलदार राम बच्चन प्रसाद, गृह रक्षक बल के भगवान राय, सुरेंद्र यादव, अजय सिंह, वरुण राय, जयदेव प्रसाद यादव समेत अन्य जवान शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.