उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशलुंडी में सीआरपीएफ जवानों ने लगाए एक पेड़ बहन के नाम
उपायुक्त ने जवानों के इस पहल की की सराहना, किया सम्मानित


गिरिडीह। सदर प्रखंड के महेशलुंडी पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशलुंडी में शुक्रवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा स्थानीय मुखिया शिवनाथ साव के सहयोग से भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर एक पेड़ बहन के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार सिंह, मुखिया शिवनाथ साव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने अतिथियों के विद्यालय मैदान में एक पेड़ बहन के नाम से वृक्षारोपण किया। वहीं विद्यालय एवं निःशुल्क शिक्षा केंद्र महेशलुंडी की बच्चियों ने जवानों को तिलक लगाकर राखी बांधी। इस क्रम में उपायुक्त ने सभी जवानों को माला पहनाकर उक्त कार्य के लिए सम्मानित किया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त हुए प्रयाग मंडल, महादेव दास, जितेन्द्र तूरी को शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री यादव ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के इस पहल की सराहना करते हुए सभी लोगों से रक्षा बंधन पर एक पेड़ बहन के नाम लगाने का आग्रह किया। वहीं पुलिस उपाधिक्षक नीरज कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम का सराहना करते हुए कहा कि आज के दिन जवानों ने ब्लड बैंक में सात यूनिट रक्त भी दान किया। मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों का पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनूठा पहल है। हमारे देश के जवान देश की सरहद के रक्षा के साथ साथ सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं समाज के लोगो को इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, आइटीबीपी, एवं सीआरपीएफ, के जवान सुरेंद्र सागर मंडल, संजय कुमार यादव, सुनील कुमार सिंह, कालीचरण दास ,मिंटू देव, सब्बा अहमद, दीपक कुमार वेदा, तनी कुमार, जितेन्द्र कुमार, नवीन कुमार, सुधीर सिंह, पवन कुमार, संजय कुमार, पंकज कुमार, अजीत कुमार, रितेश द्विवेदी, अर्जुन कुमार, सूरज कुमार, असलम अंसारी, शशिभूषण कुमार, मुकेश कुमार, सुबोध कुमार, बबलू कुमार, सुरेश राम सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि रमेश कुमार, जगदीश दास, राहुल कुमार, बासुदेव दास संजय ठाकुर, राजेश रजक, अनिल ठाकुर उपस्थित थे।

Comments are closed.