Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

इनर व्हील क्लब के सौ वर्ष पूरे होने पर किया कार्यक्रम का आयोजन

जल संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत सौ लोगों के बीच बांटा गया घड़ा

980

गिरिडीह। इनर व्हील क्लब के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष में बुधवार को इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन की ओर से सौ लोगों लिए चलाए जाने वाले प्रोजेक्ट की श्रृंखला में दसवां कार्यक्रम किया गया। इस दौरान सौ लोगों के बीच घड़ा और जल दान किया गया। साथ में जल संरक्षण और जल्द से संबंधित स्लोगन के साथ करीब 150 महिलाओं को लेकर एक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से जल का बचाव करना धरती को सुरक्षित करने के लिए जरूरी है पीने के पानी की स्वच्छता बहुत जरूरी है साथ ही जल दान से बड़ा कोई दान नहीं जैसे संदेश दिए गए।

इस दौरान क्लब की पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब की हर बार कुछ अलग करने की कोशिश होती है। मौके पर प्रेसिडेंट सुमन गौरी सरिया, पीडीसी पूनम सहाय, पास्ट प्रेसिडेंट रंजना बगेड़िया, वाइस प्रेसिडेंट सोनाली तरवे, आइसो स्मृति आनंद, जसमीत कौर, जूली सहाय, पायल गुटगुटिया, रश्मी गुप्ता, सुनीता शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थी।

ITI

Comments are closed.