इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने शोक सभा का किया आयोजन, दंत चिकित्सक डॉ दीपक प्रकाश को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह। गिरिडीह के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक 47 वर्षीय डॉ दीपक प्रकाश का आकस्मिक निधन रांची में इलाज के दौरान हो गया। बताया जाता है कि हार्ट अटैक आने से उनकी मृत्यु हुई है। इस घटना से पूरे शहर में शोक का माहौल है। गिरिडीह के कई चिकित्सकों और गणमान्य व्यक्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। दीपक प्रकाश अपने पीछे अपने दो बेटे और अपनी पत्नी को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि वह काफी वर्षों से चिकित्सक थे और काफी मिलनसार व्यक्ति थे। भोला डेंटल क्लीनिक के नाम से काफी प्रसिद्ध थे। अभी उनकी आयु 47 वर्ष थी।
इधर शुक्रवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन गिरिडीह इकाई के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें गिरिडीह के सभी दंत चिकित्सक शामिल हुए और डॉ दीपक प्रकाश के आक्समिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। मौके पर दंत चिकित्सक डॉ सीके सिंह, डॉ भैरव कांत झा, डॉ मोहित कुमार, डॉ निखिल अग्रवाल, डॉ दीपक पंडा, डॉ मनीष कांत, डॉ अमृत आनंद, डॉ सचिन कुमार, डॉ अंकित कुमार, डॉ कविता प्रसाद, डॉ कासमा प्रिया, डॉ श्यामाकांत सहित कई चिकित्सक मौजूद थे।
