आरसीएम ने किया पकवान प्रतियोगिता का आयोजन, 70प्रतिभागियों ने किया हिस्सा। विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

गिरिडीह। आरसीएम वंडर वर्ल्ड गिरिडीह की ओर से रविवार को पकवान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लक्ष्मी बर्णवाल, किरण बर्णवाल, अनिता वर्मा, किरण ज्योति, नूतन सिंह सहित 70 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। वहीं इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में स्कोलर बीएड कॉलेज की प्राचार्या शालिनी खोवाला, बंगला स्कूल की प्राचार्या एकता प्रेरणा व वंडर वर्ल्ड की संचालिका पिंकी अग्रवाल शामिल थी। वंडर वर्ल्ड हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने घर से आरसीएम प्रोडक्ट के एक से बढ़कर एक पकवान बनाकर लाए थे। निर्णायकों द्वारा लजीज व्यंजनों का टेस्ट करने के बाद नंबर दिया गया। इस दौरान गायत्री देवी को प्रथम, अंजली सिंघल को द्वितीय व पूनम देवी को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावे सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान सवाल-जवाब राउंड व आरसीएम प्रोडक्ट के उपयोग से लाभान्वित होने वाली महिलाओं को अनुभव शेयर करने पर भी सम्मानित किया गया। उपहार पाकर महिलाएं काफी खुश नजर आयी। मौके पर वंडर वर्ल्ड के संचालक अरविंद कुमार ने प्रतियोगिता के आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से महिलाओं के अंदर छुपी प्रतिभा में निखार आता है। कहा कि आगे भी वृहत पैमाने पर पकवान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन केड़िया, मनोहर वर्मा, प्रवीण शर्मा, बचु वर्मा, संजय बरनवाल, सीताराम, रवि सिंह, बिनोद ठाकुर समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
