Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

आयुष हत्याकांड के उद्भेदन की मांग को लेकर परिजनों व सर्राफा कारोबारियों ने किया प्रदर्शदन, धनवार थाना का किया घेराव

थाना प्रभारी ने मामले का जल्द उद्भेदन करने का दिया आश्वासन

0 33

गिरिडीह। गिरिडीह जिले में दो माह पूर्व हुए आयुष हत्याकांड और जेवर कारोबार पर बढ़ते हमले के विरोध में गुरुवार को सर्राफा कारोबारियों व आयुष के परिजनों ने प्रदर्शन करते हुए धनवार थाना का घेराव किया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण और सर्राफा कारोबारी जुटे थे। नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया भी प्रदर्शन में शामिल होते हुए थाना प्रभारी सतेंद्र पाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

sawad sansar

मौके पर थाना का घेराव कर रहे ग्रामीणों और कारोबारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दो महीना होने के बाद भी पुलिस आयुष हत्याकांड के अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और न ही उस मासूम के हत्यारों को ही पकड़ पाई है।

प्रदर्शन के दौरान थाना प्रभारी ने लोगों को वार्ता पर आंमत्रित करते हुए मामले का शिघ उद्भेदन कर अपराधियों को दबोचने का आश्वासन दिया। इस दौरान थाना प्रभारी ने जेवर कारोबारी को सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर रहने का भी सुझाव दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.