आधार बनाने के नाम पर हो रही थी अवैध वसूली, खबर दिखाए जाने के बाद जांच के लिए पहुंचे बीडीओ
कागजातो व जवाब से संतुष्ट नही होने पर संचालक को ले गए साथ


गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के संत मैरिज स्कूल के समीप स्थित सूरज ऑनलाइन साइबर कैफे नामक एक ग्राहक सेवा केंद्र में आधार कार्ड अपडेट करवाने और सुधारने के दौरान अवैध वसुली किया जा रहा था। जिसकी खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद गुरूवार को तिसरी बीडीओ मनीष कुमार पुलिस बल के साथ जांच करने उक्त साइबर कैफे पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने संचालक से कई सवाल करते हुए संबंधित कागजातों की भी जांच की। जिसके बाद संचालक द्वारा दिए गए जवाबों और कागजातों से संतुष्ट नहीं होने पर वे उसे अपने साथ ले गए।
विदित हो कि तिसरी प्रखंड में आधार सेंटर की कमी के कारण अन्य राज्यों से आधार बनाने के लिए आईडी खरीदकर संचालक तिसरी लाते है और डमी अंगूठे के सहारे लोगों का आधार बनाने का काम करते हैं। इसके लिए उनके द्वारा 300 से लेकर 500 तक की राशि वसूली जाती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अधिकारियों द्वारा फर्जीवाड़े को लेकर संचालक के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है। साथ ही आधार सेंटर की कमी के लिए अधिकारी क्या कदम उठाते हैं।

Comments are closed.