Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

आजसू छात्र संघ ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला भ्रष्टाचार में लिप्त प्रशासन को संरक्षण देने और 10 वर्षों से जेटेट परीक्षा नही कराने का लगाया आरोप

0 27

गिरिडीह। अखिल झारखंड छात्र संघ के जिला सचिव अक्षय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के प्रशासन की गुंडागर्दी एवं राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए मुख्य मार्ग स्थित टॉवर चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूँका। मौके पर संघ के केंद्रीय सचिव संतोष कुमार यादव, संदीप कुमार, दिवाकर कुमार, सुभाष कुमार, चन्दन मंडल, दिलीप पोखन यादव, सौरव, विवेक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दौरान संघ के जिला सचिव अक्षय यादव ने कहा कि बीते दिनों रांची में छात्र संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अब झारखंड में आम जनता को अपने अधिकार के लिए आंदोलन करना हक नहीं है। क्या वर्तमान की हेमंत सरकार इस प्रकार से छात्र के साथ अन्याय करना चाहती है और उनकी आवाज को दबाने का प्रयास करती है। कहा कि प्रशासन के द्वारा झारखंड राज्य में 10 वर्षों से जेटेट परीक्षा आयोजित नही किया गया। जिसपर सरकार का कोई ध्यान नही है। वर्ष 2016 के बाद से जेटेट की कोई भी परीक्षा नहीं हुई है, जबकि 3.5 लाख छात्रों ने 2024 में आवेदन किया था, जिसे रद्द कर दिया गया। वहीं हाईकोर्ट के 31 मार्च 2026 तक परीक्षा आयोजित करने के निर्देश के बाद भी सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है। जिससे छात्रों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.