आईडीए गिरिडीह ने मनाया भारतीय दंत चिकित्सक दिवस, स्व0 डॉ. राजीव रंजन सिन्हा की प्रतिमा पर काल्यार्पण कर दी श्रद्धांजली
रक्तदान शिविर का आयोजन कर सभी दंत चिकित्सकों ने उत्साह से किया रक्तदान

गिरिडीह। भारतीय दंत चिकित्सक दिवस के मौके पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन गिरिडीह इकाई के द्वारा शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गिरिडीह के सभी दंत चिकित्सक शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया। सबसे पहले एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिवंगत डॉ. राजीव रंजन सिन्हा के आवासपर पहुंचे और उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस क्रम में स्व0 डॉ राजीव रंजन की पत्नी से आशीर्वाद लेकर उन्हें सम्मानित किया।



इस दौरान सभी सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पहुंचे और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मौके पर गिरिडीह के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. सी.के. सिंह, डॉ. बीके. झा, डॉ. श्यामा कांत, डॉ मनीष कांत, डॉ. सौरभ जगनानी, डॉ. दीपक पांडा, डॉ. कविता प्रसाद, डॉ प्रियंका प्रियदर्शी, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. आसिफ अली, डॉ मोहित कुमार के अलावे उनके सहकर्मी पप्पू कुमार शर्मा, सागर चंद्रवंशी सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर रेडक्रॉस के चैयरमेन अरविन्द कुमार और ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ सोहेल भी रक्तदान कर रहे चिकित्सकों का उत्साह बढ़ा रहे थे।

मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सीके सिंह और सचिव डॉ बीके झा ने बताया कि आज पूरे देश में भारतीय दंत चिकित्सक दिवस मनाया जा रहा है। जो चिकित्सकों की एकजूटता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि पहली बार गिरिडीह में चिकित्सकों के किसी संगठन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दंतचिकित्सकों के अलावे सहकर्मियों ने भी पूरे उत्साह से भाग लेते हुए रक्तदान किया है। कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। ताकि गिरिडीह में होने वाली रक्त की कमी को दूर किया जा सकें।
