अरुण गुप्ता बने माहुरी वैश्य मंडल गिरिडीह के अध्यक्ष, अजय गुप्ता सचिव व अशोक गुप्ता बने उपाध्यक्ष

गिरिडीह। माहुरी वैश्य मंडल के आगामी सत्र 2026-28 के लिए सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में समाज हित में लिए गए फैसलों के बाद आगामी 01 मार्च को होने वाले मतदान को आधिकारिक रूप से स्थगित कर दिया गया।
बैठक में सामाजिक हित और एकजुटता को देखते हुए संदीप कुमार और सुदीप गुप्ता द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद सर्वसहमती से पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इस दौरान अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, सचिव अजय कुमार गुप्ता चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रभात तरवे, संगठन मंत्री आलोक कुमार चुने गये।


इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि आज प्रधान कार्यालय में सर्वसम्मति से लिया गया यह निर्णय समाज की एकजुटता का प्रतीक है। हम सभी मिलकर माहुरी वैश्य समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।”
इस दौरान बताया गया कि नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर एक-एक प्रत्याशी शेष रहने के कारण एक मार्च को होने वाले चुनाव की आवश्यकता समाप्त हो गई है। इस क्रम में केंद्रीय अध्यक्ष ने सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मौके पर माहुरी वैश्य महामंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश राम सेठ,सचिव उमा शंकर चरण पहाड़ी, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, धर्म संचार मंत्री कंचन देवी सह मंदिर प्रभार मनीष गुप्ता सहित कई गणमान्य स्वजाति उपस्थित रहे।
