Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अभाविप ने किया तिरंगा यात्रा का आयोजन, झंडा मैदान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

भाजयुमो, विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं हुए शामिल

397

गिरिडीह। राष्ट्रीय एकता को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अहवान पर जहां एक ओर भाजपाईयों द्वारा एक ओर तिरंगा अभियान की शुरूआत अपने अपने घरों में तिरंगा लगाकर किया गया। वहीं विभिन्न संगठनों को द्वारा भव्य रूप से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा झंडा मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

sawad sansar

जिसमें अभाविप कार्यकर्ताओं के अलावे भाजपा युवा मोर्चा, विश्वहिन्दू परिषद, बजरंग दल के कार्याकर्ताओं सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर झंडा मैदान से निकले और शहर के टॉवर चौक, कालीबाड़ी, मकतपुर, बड़ा चौक सहित पूरे शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया।

तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, भाजयुमो नेता संजीव कुमार, प्रो0 विनिता कुमारी, सीनेट सदस्य रंजीत राय, संघ के धर्मवीर सिंह, रोहित वर्मा, विहिप के अनूप यादव, शिवपूजन कुमार, गौतम राम, दीपक, उज्जवल तिवारी, प्रकाष दास, रितेश पांडेय सहित काफी संख्या कार्यकर्ता शामिल थे।

 

ITI

Comments are closed.