अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
टॉवर चौक से काली बाड़ी तक चलाया गया अभियान, कई फुटपाती दुकानदारों के सामान किए गए जप्त

गिरिडीह। नगर निगम के द्वारा एक बार फिर सोमवार को शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सहायक उपनगर आयुक्त अशोक हंसदा के नेतृत्व में यह अभियान शहर के टॉवर चौक से शुरू हुई और रजिस्ट्री ऑफिस सहित कालीबाड़ी चौक तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे लगने वाले फुटपाती दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया गया। नगर निगम की टीम ने कई फुटपाथी दुकानदारों की सब्जी, तराजू और अन्य सामान जब्त कर लिया और सभी को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जायेगा।



अभिया का नेतृत्व कर रहे सहायक उपनगर आयुक्त अशोक हंसदा ने बताया कि शहर में लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए यह अतिक्रमण चलाया जा रहा है। कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को समझाया गया था, लेकिन वे नही माने। इसलिए कई दुकानदारों के सामान को जब्त कर लिया गया है। कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों और दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें।
