Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

0 68

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत राताबहियार इलाके में सोमवार शाम एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दुखिया महादेव मंदिर के पीछे की बताई जा रही है।

घायल युवक की पहचान टिंकू तांती के रूप में हुई है, जो जम्बाद गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

sawad sansar

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक सोमवार देर शाम राताबहियार गांव में मौजूद था, तभी अज्ञात लोगों ने उस पर अचानक गोली चला दी। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही गांडेय थाना और मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, हालांकि अब तक हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका हैपुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.