अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक में समाज के लोगों से शतप्रतिशत मतदान की अपील
स्वविवेक से योग्य व कर्मठ उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें समाज के लोग

गिरिडीह। अखिल भारतवर्षीय चन्द्रवंशी क्षत्रिय महासभा गिरिडीह जिला इकाई की एक बैठक बुधवार को शहर के धरियाडीह स्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्रवंशी के आवास पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने लोकतंत्र के इस महापर्व निगम चुनाव शतप्रतिशत भाग लेते हुए स्वविवेक से मतदान करने की अपील की। कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोग मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने अपने क्षेत्र के योग्य एवं कर्मठ उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें। बैठक के दौरान समाज के लोगों ने चुनाव आयोग से आगामी पंचायत चुनाव को दलीय आधार पर कराने की मांग की।


बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्रवंशी, प्रदेश महामंत्री शिवनंदन प्रसाद, मनोज कुमार, अनील चन्द्रवंशी, तरूण कुमार चन्द्रवंशी, गोपाल चन्द्रवंशी, राहुल कुमार रवानी, प्रदीप राम चन्द्रवंशी, विकास कुमार रवानी, सहित कई लोग मौजूद थे।
