Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अकिदत के साथ अदा की गई माह-ए-रमजान के अलविदा जुम्मे की नमाज, आज होगा चांद का दीदार, कल ईद

मस्जिदों में उमड़ी रोजेदारों की भीड़, लाईन मस्जिद के बाहर सड़क पर पढा नमाज

0 83

गिरिडीह। माह-ए-रमजान के अलविदा जुम्मे की नमाज शुक्रवार को गिरिडीह में बड़े ही अकिदत के साथ अदा की गई। हालांकि पिछले शुक्रवार को भी अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की गई थी, लेकिन गुरुवार को चांद का दीदार नहीं होने के कारण इस आज भी माह के पांचवें जुम्मे की नमाज अदा की गई। इस दौरान शहर के स्टेशन रोड स्थित लाईन मस्जिद, भंडारीडीह स्थित जामा मस्जिद, मोहनपुर, मस्जिद, पचंबा, विशनपुर, बड़ा चौक, बरवाडीह सहित आस-पास के मुफ्फसिल क्षेत्र में स्थित मंस्जिदों में अलविदा जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भीड़ उमड़ी हुई थी।

मस्जिदों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण नमाजियों ने मस्जिद के बाहर भी नमाज अदा की। खासकर लाईन मस्जिद अत्यधिक भीड़ होने के कारण मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज अदा करने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान युवाओं के साथ-साथ वृद्ध व बच्चे भी नमाज अदा करने के लिए मंस्जिदों में पहुंचे हुए थे।

sawad sansar

बताया गया कि रमजान के पाक महीने में चार जुम्मे की नमाज अदा की जाती है। पिछले शुक्रवार को भी अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की गई थी, लेकिन गुरुवार को चांद का दीदार नहीं होने के कारण इस बार पांचवें जुम्मे की नमाज आज अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की गई। बताया गया कि आज शाम को चांद का दीदार होने के बाद शनिवार को ईद मनाया जाएगा। इधर अंतिम जुम्मे की नमाज को लेकर गिरिडीह पुलिस भी अलर्ट थी। शहर में नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, पचंबा थाना राजीव कुमार, मुफ्फसिल थाना श्याम कशोर महतो पुलिस जवानों के साथ पेट्रोलिंग करते दिखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.