अंतरजातीय प्रेम होने के बाद प्रेमी युगल के परिजनों ने कोर्ट के समिप किया हंगामा
दलित परिवार से लड़की के होने के कारण लड़कें के ब्राह्मण परिवार वालों ने किया अपनाने से इंकार, लड़की के परिजनों पर लगाया जबरन विवाह कराने का आरोप

गिरिडीह। गिरिडीह सदर अस्पताल के समीप बुधवार को एक युगल प्रेमी जोड़े की अंतरजातीय शादी होने के बाद काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस दौरान प्रेमी के परिवार वालों ने उसकी पत्नी को अपनाने से मना करते हुए जमकर हंगामा किया। जिसके कारण मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
हालांकि इन सबके बीच हंगामे का मुख्य कारण प्रेमी अजय पांडेय का ब्राह्मण और प्रेमिका सुमन रविदास एक दलित परिवार से होना था। दोनों के द्वारा अंतरजातीय विवाह करने के बाद जहां एक ओर प्रेमिका सुमन रविदास के परिवार वाले दोनों को अपनाने के लिए तैयार थे। वहीं प्रेमी अजय पांडेय के परिवार वाले दोनों की शादी से खिलाफ थे।


जानकारी के अनुसार अजय पांडेय और उसकी प्रेमिका सुमन रविदास दोनों धनवार थाना इलाके के रहने वाले है और दोनों के बीच करीब 6 साल से प्रेम चल रहा था। इसी क्रम में मंगलवार को अजय अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। जहां हल्ला हुआ, तो दोनों की शादी करा दी गई। इस दौरान सुमन रविदास के परिवार वाले दोनों का कोर्ट मैरिज कराने के लिए आए हुए थे। जहां दोनों के परिवार आपस में उलझ पड़े।
बताया जाता है कि अजय पांडेय के परिवार वाले उसे घर ले जाने के लिए प्रेशर बना रहे थे। अजय के भाई और चाचा का कहना था लड़की के परिजनों ने जबरदस्ती सुमन के मांग में अजय से सिंदूर भराया गया है। कहा कि लड़की के परिवार वाले उन्हें अजय से मिलने तक नही दें रहे थे।
