Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सभी प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह, शहरी क्षेत्र में बढ़ी चुनावी सरगर्मी

प्रमिला मेहरा को कारपेट, शैलेंद्र कुमार चौधरी नारियल, कामेश्वर पासवान को चुड़ियां, समीर राज चौधरी को कम्प्यूटर माउस व गौरव कुमार को मिला बिस्कीट

0 140

गिरिडीह। 23 फरवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी मैदान में खड़े सभी प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिन्ह निर्गत कर दिया गया। शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विजय सिंह विरुवा ने मेयर पद के सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह निर्गत करते हुए जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि अनिल कुमार दास को एयर कंडिशनर, अर्जुन बेठा को छड़ी, कामेश्वर पासवान को चूड़ियां, कृष्णा तुरी को बैटरी टॉर्च, गोविन्द तुरी को बेंच, गौरव कुमार को बिस्कुट, नागेश्वर दास को बक्सा, पंकज कुमार सागर को ईट, प्रकाश कुमार दास को बाल्टी, प्रदीप पासवान को कैमरा, प्रमिला मेहरा को कारपेट, फूल देवी को सीसीटीवी कैमरा, बनारसी लाल दास को चपाती रोलर, योगेश्वर महथा चिमनी, शैलेन्द्र कुमार चौधरी को नारियल फार्म तथा समीर राज चौधरी को कम्प्यूटर माउस दिया गया है।

विदित हो कि मेयर पद के लिए कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें एक प्रत्याशी दयानंद निरंजन निरंजन का नाम स्क्रूटनी में छंट गया था। वहीं तीन प्रत्याशी बृजमोहन तुरी, जीवन कुमार दास और पप्पु रजक ने नामांकन वापस ले लिया था। जिसके बाद चुनावी मैदान में दो महिला सहित 16 प्रत्याशी डटे हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.