Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सप्तमी पूजन के साथ भक्तों के दर्शन के लिए चैती दुर्गा मंडपों में खुला मां का पट

भक्तों ने श्रद्धा भाव से की शक्ति के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा

0 20

गिरिडीह। वांसतिक नवरात्र को लेकर एक ओर जहां भक्त मां शक्ति की आराधना में डुबे हुए है। वहीं बुधवार को सप्तमी तिथि में बेलभरनी पूजन के साथ विभिन्न चैती दुर्गा मंडपों का पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही दुर्गा स्थानों में माता के दर्शन के लिए जहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं भक्तांे ने पूरे विधि विधान के साथ मां के सातवें स्वरूप में मां कालरात्रि की आराधना की। बुधवार को शहर के आईसीआर रोड स्थित छोटी दुर्गा मंडप, कोलडीहा दुर्गा मंडा, मोहलीचुवां चैती दुर्गा मंडा, बरगंडा सिथत चेताली दुर्गा मंडा, राजपुत मुहल्ला सहित विभिन्न दुर्गा मंडपों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुबह से ही मां शक्ति की पूजा अर्चना शुरू हो गई थी। पूजा अर्चना के बाद लोगो ने मां की श्रद्धा भाव से आरती की और भोग लगाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.