Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

बगोदर से इसरी आने के क्रम में ओवरलोडेड कंटेनर के चपेट में आने से हुई घटना

1,115

गिरिडीह। बगोदर थाना क्षेत्र के घंघरी में सोमवार की देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी के देवराडीह के कंरबा गांव निवासी हीरा लाल महतो के रूप में हुई। मृतक हीरालाल महतो देर रात बगोदर से वापस इसरी अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वह एक ओवरलोडेड कंटेनर के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर के गजेंद्र महतो भी घटनास्थल पहुंचे, और मामले की जानकारी बगोदर थाना प्रभारी को दिया। जिसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

ITI

Comments are closed.