Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

संगठन सृजन अभियान चलाकर पार्टी के लोगों को किया जा रहा है एकजुट: इमरान खेड़ावाल

20

गिरिडीह। कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर गिरिडीह पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक इमरान खेड़ावाल ने शुक्रवार को नया परिषदन भवन में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष चयन को लेकर अलग-अलग प्रखंडों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कहा कि मुझे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया है। चार दिनों में अलग-अलग प्रखंडों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया और उनका फीडबैक लिया गया है।

 

कहा कि निश्चित तौर पर रायसुमारी में जो बात सामने आई है उसे केंद्रीय स्तर पर रखा जाएगा। कहा कि लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी प्रत्येक राज्य के जिला अध्यक्षों को सत्ता मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। कहा कि जिले भर में कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में जिला अध्यक्ष का अहम योगदान होता है। कहा कि राहुल गांधी द्वारा पूरे भारत में संगठन सृजन अभियान चलाकर पार्टी के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया गया है।

 

मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, अजय सिन्हा मंटू, नरेश वर्मा, उपेंद्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा, योगेश्वर मत्था, समीर राज चौधरी, ऋषिकेश मिश्रा, संतोष राय सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Comments are closed.