Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

शौर्य व पराक्रम का महापर्व रामनवमी को लेकर श्रीराम भक्तों में उत्साह, भगवा ध्वज से पटा शहर, सजे हनुमार मंदिर बड़ा चौक में प्रशासन के अलावे विहिप, मायंुम, झामुमो सहित कई संगठनों ने बनाया भव्य व आकर्षक मंच

टावर चौक पर महावीर सेवा समिति ने झांकी प्रदर्शनी के लिए बनाया मंच

0 24

गिरिडीह। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव, शौर्य व पराक्रम का महापर्व रामनवमी को लेकर एक ओर जहां गिरिडीह जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। वहीं दूसरी तरफ श्रीराम भक्तों में एक अलग सा उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को महारामनवमी होने के कारण पूरा शहर भगवामय हो गया है। वहीं हनुमान मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाने के साथ ही पूजा की भव्य तैयारी की जा रही है। पूरा शहर भगवा ध्वज से पट गया है।

खासकर शहर के बड़ा चौक, टॉवर चौक, कालीबाड़ी, मकतपुर, पचंबा सहित अन्य इलाकों को बड़े बड़े भगवा ध्वज, बजरंगी ध्वज से पाट दिया गया है।

sawad sansar

इस दौरान कई स्थानों पर विभिन्न समितियों के द्वारा भगवान श्रीराम और श्रीराम भक्त हनुमान के बैनर और फ्लैक्स भी लगाए गए है।

विदित हो कि रामनवमी के मौके पर निकलने वाले आखाड़े के दौरान सभी अखाड़ा समिति अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए शहर के बड़ा चौक पहुंचते है। जहां जिला प्रशासन के साथ-साथ विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा मंच से अखाड़ा समितियों को सम्मानित किया जाता है। वहीं मारवाड़ी युवा मंच, माहुरी नवयुवक समिति, अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित कई संगठनों के द्वारा मंच बनाकर शीतलपेय व चिकित्सीय व्यवस्था की जा रही है। वहीं शहर के काली बाड़ी में हिन्दू रक्षा मंच और बरगंडा में भारत माता सेवा समिति एवं बरगंडा सार्वजनिक काली मंडा के द्वारा मंच का निर्माण किया गया है। जहां राम भक्तों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था होगी।

इधर शहर के टॉवर चौक में महावीर सेवा समिति के द्वारा कई मंच का निर्माण कर झांकी प्रदर्शन के साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा कमिटी को सम्मानित करने को लेकर तैयारी की गई है। वहीं अंबेदकर चौक पर सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राहमण महासंघ के द्वारा मंच बनाकर श्रीराम भक्तों के लिए पेयजल व चिकित्सीय व्यवस्था की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.