Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

शहर के करबला रोड में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, करीब दो लाख नगद सहित 10 लाख के जेवरात पर किया हाथ साफ

घटना की जानकारी मिलने के बाद घर पहुंचे गृहस्वामी कुणाल ने दी पुलिस को जानकारी

0 83

गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के कर्बला रोड स्थित गुरुकुल गली में चोरों ने एक बार फिर बंद घर को तारगेट करते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने करीब 2 लाख रुपये नगद और लगभग 10 से 12 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ किया है। आसपास के लोगों ने जब घर का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना गृहस्वामी को दी।

चारी की घटना की जानकारी मिलते ही आज दोपहर में गिरिडीह पहुंचे कुणाल कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर बताया कि वे रेलवे कर्मचारी हैं और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में है। वहीं स्वास्थ्य कारणों से उनके माता-पिता भी घर पर मौजूद नहीं थे। घर पूरी तरह सूना होने का फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया।

sawad sansar

बताया कि जब आज वे घर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी टूटी हुई थी। जांच के दौरान करीब 2 लाख रुपये नगद और लगभग 10 से 12 लाख रुपये के जेवरात गायब थे। पीड़ित ने आशंका जताते हुए कहा कि किसी जानकार व्यक्ति ने ही घर की स्थिति की जानकारी लेकर इस घटना को अंजाम दिया है

फिलहाल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.