Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर जीडी बगेड़िया टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

भाजपाईयों ने एक साथ चुनाव होने से राजस्व व संसाधन की होगी बचत

145

गिरिडीह। एक देश एक चुनाव विषय पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा गिरिडीह के तत्वाधान मंे बोडो स्थित जीडी बगेड़िया टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास ने की। वहीं संचालन कॉलेज के शिक्षिक आनंद कुमार पांडेय एवं वंदना चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा, जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी, मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक, नगर निगम के पूर्व मेयर सुनील पासवान, पूर्व उपमेयर प्रकाश राम, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, जिलाध्यक्ष प्रकाश दास सहित अन्य भाजपाईयों ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा एक देश एक चुनाव की अवधारणा एक महत्वपूर्ण पहल है। कहा कि लगभग हर साल देश में कहीं ना कहीं कोई ना कोई चुनाव होता रहता है जिसमें बड़ी मात्रा में संसाधन का उपयोग होता है। कहा कि प्रधानमंत्री जी के पहल पर वन नेशन वन इलेक्शन जिसके तहत सभी प्रकार के चुनाव एक साथ एक समय पर संपन्न होने से राजस्व की बचत के साथ साथ इसमें लगने वाली संसाधन और मेन पावर की भी बचत होगी।

sawad sansar

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा, संत कुमार लल्लू, मनीष कुमार, एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुनील रजक, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश दास, मनीष कुमार के काफी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे। वहीं धन्यवाद ज्ञापन जीडी बगड़िया प्रशिक्षण कॉलेज के प्राचार्य अनिल प्रसाद कुशवाहा ने किया।

Comments are closed.