Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

राजगंज इंटर कॉलेज के संस्थापक सचिव रहे स्व0 गोपाल चन्द्र मुंशी की मनाई गई 110वीं जयंती

शिक्षा के साथ साथ स्पोर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

710

धनबाद। धनबाद जिले में संचालित राजगंज इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कॉलेज के संस्थापक सचिव स्व0 गोपाल चंद्र मुंशी की 110वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, शासी निकाय सचिव डॉ अरुण कुमार महतो के अलावे चिंतामणि महतो, वीरेंद्र प्रसाद मुंशी, शंकर किशोर महतो, रोहित कुमार महतो, अर्जुन विश्वकर्मा, प्रविण मुंशी, मनोज कुमार महतो, शंकर किशोर महतो, आरबीबी के प्रधानाचार्य आनंद कुमार शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक मथुरा महतो ने कहा कि राजगंज क्षेत्र में शिक्षा के विकास में गोपाल चंद्र मुंशी का बहूमूल्य योगदान रहा है। उनके प्रयास से ही आज राजगंज इंटर कॉलेज शिक्षा का अलख जगा रहा है।

sawad sansar

इस मौके पर अतिथियों ने कला संकाय में टॉपर रहे संगीता कुमारी, गुड़िया कुमारी व प्रेम कुमार केवट, कॉमर्स में मुस्कान कुमारी चौरसिया व आदित्य केसरी को तथा विज्ञान संकाय में सुजाता महतो और अभिनंदन कुमार को प्रशस्ति पत्र व आर्थिक सहयोग देकर सम्मानित किया। वहीं खेलकूद में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए गोल्ड मेडलिस्ट विनर भीम कुमार सिंह और हेमंत कुमार मंडल को स्पोर्ट्स किट व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ब्रोंज मेडल विनर अंजू कुमारी, खुशबू कुमारी, अजीत कुमार महतो व राहुल कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान आरबीबी हाई स्कूल के टॉपर रही काजल कुमारी, आंचल कुमारी व मधु कुमारी को भी आर्थिक सहयोग देकर सम्मानित किया गया।

Comments are closed.