रसोई गैस महंगा होने के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी


गिरिडीह। केन्द्र सरकार के द्वारा रसोई गैस में की गई मूल्य वृद्धि के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को टॉवर चौक पर प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दाम कम करो, महंगाई पर रोक लगाओ जैसे नारे लगाए।
मौके पर महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्षा दुर्गा शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार महिलाओं पर गैस के मूल्य में और अन्य पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि कर बोझ डालने का काम कर रही है, जबकि यह सरकार सत्ता में यही बोलकर आई थी कि हम आते ही महंगाई कम करेंगे, लेकिन 11 साल में महंगाई चार गुना बढ़ गई है। जिसके कारण महिला कांग्रेस को सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का बाध्य हुई है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नरेश वर्मा, महिला कांग्रेस की रोशनीटा हेंब्रम, इशरत परवीन, बेबी देवी, अंजुम परवीन, सीता देवी, अंजू कुमारी, पूर्णिमा देवी सहित कई महिलाएं शामिल थी।

Comments are closed.