मेयर प्रत्याशी नागेश्वर दास ने भाजपा से दिया इस्तीफा, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव में एक और जहां पार्टी के कई नेताओं द्वारा मेयर प्रत्याशी के चयन को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। वहीं चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता सह मेयर प्रत्याशी नागेश्वर दास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को प्रेसवार्ता कर इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।
नागेश्वर दास ने कहा कि नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने जमीनी स्तर के नेताओं को नजरअंदाज कर ऐसे व्यक्ति को समर्थन दिया है जो मुख्य रूप से बिजनेसमैन है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके नाम की सिफारिश की थी, बावजूद इसके पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पैसे के दम पर एक स्थानीय डॉक्टर को समर्थन दे दिया।उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी तो पार्टी को रिम्स के किसी डॉक्टर को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए, क्योंकि मेहनत तो जमीनी कार्यकर्ता करते हैं और फायदा किसी और को मिल जाता है। कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं ने उनसे जबरदस्ती मेयर प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन दिलवाया गया था।
