पुलिस की सक्रियता के बाद भी कालीबाड़ी स्थित तीन कपड़े की दुकानों में हुई चोरी, सभी दुकान के गल्ले व तिजोरी पर किया हाथ साफ जांच में जूटी पुलिस, फोरेंसिक टीम का ले रहे है सहारा

गिरिडीह। पुलिस की लाख तत्परता के बावजूद गिरिडीह में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। इस बार चोरों ने शहर के हृदयस्थली कालीबाड़ी स्थित श्री श्याम टेक्सटाइल्स, गोविन्द टेक्सटाइल्स, आरसी ट्रेंड्स और केके फैशन नामक कपड़े की दुकान का निशाना बनाया है। हालांकि अपराधी चार में सिर्फ तीन ही दुकानों में चोरी की घटना का अंजाम देने में सफल हो पाए, जबकि श्री श्याम टेक्सटाईल्स से उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा। अपराधियों ने बीती रात छत व खिड़की माध्यम से अंदर घूसकर एक के बाद एक कर चारों दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि घटना की जानकारी व्यवसायियों को मंगलवार की सुबह दुकान खोलने के बाद हुई।
बताया जाता है कि अपराधियों ने दुकान के खिड़की के ग्रील को काटकर दुकान के गल्ले व तिजोरी तक पहुंचे और उसमें रखे रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है आरसी ट्रेंड्स में 50 हजार नगद सहित दर्जन भर चांदी के सिक्कों पर चोरों ने हाथ साफ किया। जबकि केके फैशन से गल्ले में रखें एक लाख रुपए चोरी हुए है। वहीं गोविन्द टेक्सटाइल्स से भी करीब ढाई से तीन लाख रूपये के चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।


इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। इस पुलिस फोरेंसिक टीम का भी सहारा लेने के साथ ही सीसीटी फुटेज को भी खंगालने में जुटे हुए है।
