Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नेशनल प्राइड अवॉर्ड” से नवाजे गए गिरिडीह के भाजपा नेता मुकेश जलान। पराक्रम दिवस के मौके पर दिल्ली में मिला सम्मान

0 59

गिरिडीह। दिल्ली के रोहिणी स्थित टेक्निया ऑडिटोरियम में पराक्रम दिवस के रूप में मनाए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाजपा नेता मुकेश जलान को “नेशनल प्राइड अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। आयोजकों द्वारा उन्हें यह सम्मान समाज के प्रति उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान और सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया।कार्यक्रम में देशभर से आए बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त करने के बाद मुकेश जलान ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि समाज के प्रति किए गए कार्यों और जिम्मेदारियों की एक प्रेरणादायक स्वीकारोक्ति है। उन्होंने कहा कि इस गरिमामय मंच से सम्मान पाकर वे स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

sawad sansar

मौके पर उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी समाज सेवा के मार्ग पर और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.